मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस को चुनाव सुधार पर चर्चा से ज्यादा 'चंपू' के सुधार पर खर्चा की जरूरत : मुख्तार अब्बास नकवी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कांग्रेस को चुनाव सुधार पर चर्चा से ज्यादा 'चंपू' के सुधार पर खर्चा की जरूरत : मुख्तार अब्बास नकवी

नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र जारी है। इस दौरान लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चुनाव सुधारों के मुद्दे पर विपक्ष के सवालों का जवाब दिया। भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि घुसपैठिए भारत के पीएम और सीएम का फैसला नहीं कर सकते।

भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "कांग्रेस की वयोवृद्ध विरासत का विनाश जारी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तर्कों और तथ्यों के साथ इस वयोवृद्ध विरासत और विनाशकारी विरासत के इतिहास और भूगोल को याद दिला दिया है। विपक्ष जब फर्जीफिकेशन का जस्टिफिकेशन नहीं दे पाएगा और इसमें फेल साबित होगा, तो संसद से लेकर सड़क तक उनकी ऐसी ही धुलाई होगी। इसके कारण उन्हें शर्मिंदगी उठानी पड़ेगी।"

उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "कांग्रेस को संसद और सड़क पर चुनाव सुधारों पर चर्चा करने से ज्यादा जरूरत 'चंपू' के सुधार पर खर्चा करने की है। अपने 'चंपू' के सुधार पर खर्चा करने से ही कांग्रेस का भला होगा।

नहीं तो नॉन परफॉर्मिंग पार्टी की नॉन प्रोडक्टिव पॉलीटिक्स चलती रहेगी और वे धराशायी होते रहेंगे।"

नकवी ने कहा, "जब तक विपक्ष जमीन की हकीकत नहीं समझ पाएगा और इस बात का एहसास नहीं कर पाएगा कि तब तक वे इसी तरह के फर्जीफिकेशन करते रहेंगे और फिर इसका जस्टिफिकेशन नहीं करेंगे, तो संसद से लेकर सड़क तक उनकी धुलाई होती रहेगी। सदन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के वक्तव्य के बाद विपक्षी खेमे के लोग सदमे में होंगे।"

विपक्ष के सदन से वॉकआउट करने पर मुख्तार अब्बास नकवी ने तंज कसा।

उन्होंने कहा, "वो संसद से वॉकआउट करें, जनता उनका वॉकआउट कर रही है। विपक्ष कब तक झूठ झांसे के जरिए लोगों में भ्रम पैदा करने की कोशिश करता रहेगा? यह बहुत हो गया। जब विपक्ष के पास तर्कों की कमी होती है, तो वो 'कुतर्कों का मवाली' कहलाता है।"

बता दें कि संसद का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान पक्ष और विपक्ष के बीच कई मुद्दों पर तीखी बहस देखने को मिल सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें