मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:15 · नई दिल्ली संस्करण

राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने तय कर दिया था हरियाणा में बनेगी कांग्रेस की अगली सरकार: दीपेन्द्र हुड्डा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

दीपेन्द्र हुड्डा ने प्रदेश में कांग्रेस की जीत में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व खास तौर पर राहुल गांधी के योगदान को बताते हुए कहा कि राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के हरियाणा आने के बाद से ही प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनना शुरू हो गया था। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि इसकी झलक लोगों ने लोकसभा चुनाव में दिखा दी थी और कांग्रेस को हरियाणा में पूरे देश में सबसे ज्यादा 47.6 प्रतिशत वोट दिया। उन्होंने जीत का श्रेय कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जी-तोड़ मेहनत को देते हुए सभी को बधाई दी। दीपेन्द्र हुड्डा ने सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण माहौल में मतदान सम्पन्न कराने के लिए प्रदेश के मतदाताओं, चुनावकर्मियों का भी धन्यवाद किया।दीपेन्द्र हुड्डा ने हरियाणा में नयी शुरुआत करके प्रदेश को देश में विकसित व खुशहाल राज्य के रूप में आगे लेकर आने का लक्ष्य दोहराया। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल के भाजपा शासनकाल में प्रदेश काफी पिछड़ गया है। हरियाणा में लोगों ने प्रदेश में खुशहाली और विकास के लिये वोट किया और भाजपा सरकार की विदाई पर मुहर लगा दी है। पूरे प्रदेश में बदलाव की लहर मतदान केंद्रों पर वोटिंग मशीनों के जरिये दिखी। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि दिल्ली के तीन तरफ बसे हरियाणा में कांग्रेस पार्टी मजबूती से उभरकर आयी है। हरियाणा में बड़े बहुमत से कांग्रेस सरकार बन रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के तीन तरफ़ बसा हरियाणा देश में उदाहरण बने - विश्व स्तरीय शिक्षा का, स्वास्थ्य सुविधाओं का, इंफ्रास्ट्रक्चर का, क़ानून व्यवस्था का जहाँ देश में सबसे ज़्यादा निवेश हो और युवाओं को रोज़गार के स्वर्णिम अवसर मिले।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें