मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:50 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने सदर थाना प्रभारी का मामला सदन में उठाया, कार्रवाई की मांग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने बजट सत्र के दूसरे दिन सोमवार को सदर थाना प्रभारी का मामला सदन में उठाया। विधायक ने कहा कि पिछले दिनों रांची में घिनौना मामला सामने आया है। इसमें अपनी जमीन पर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत लेकर कुछ आदिवासी समाज के लोग सदर थाना पहुंचे। उनलोगों के साथ थाना प्रभारी ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। इतना ही नहीं उनके साथ गलत व्यवहार भी किया। इसपर संसदीय कार्य मंत्री त्वरित कार्रवाई करे। साथ ही इसका जवाब भी सदन में ही देने की मांग की।

दूसरी ओर, माकपा की रांची जिला कमेटी और जनजातीय सुरक्षा मंच ने आदिवासियों के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले सदर थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज करने की मांग की है। माकपा के सचिव सुखनाथ लोहरा ने एसएसपी को पत्र लिखा है। जनजाति सुरक्षा मंच के प्रदेश युवा संयोजक सन्नी उरांव ने कहा, दारोगा पर कार्रवाई नहीं हुई तो मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के आवास का घेराव किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत का कथित तौर पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह कोकर की पीड़िता मीना देवी और उनके परिजनों से अभद्र भाषा का प्रयोग करते दिख रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें