मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:19 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह और उनके परिवार के कई सदस्य कोरोना पॉजिटिव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची । झारखंड में महागामा से कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय कोरोना संक्रमित पायी गयी हैं। उनके साथ उनके परिवार के कई सदस्य भी कोरोना पाॅजिटिव मिले हैं । विधायक पांडे ने बुधवार को स्वयं ट्वीट कर यह जानकारी दी है। राहुल गांधी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को टैग करते हुए उन्होंने लिखा है कि मेरा और मेरे परिवार का कोविड-19 का रिपोर्ट पॉजिटिव आया हैं। हाल के दिनों में मैं कई लोगों से मिली हूं। डॉक्टर ने मुझे घर में आइसलोइशन में रखने का फ़ैसला किया है। आप में से जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं उनसे निवेदन है कि आप सब सावधानी बरतें।

दीपिका पांडेय के इस ट्वीट के फौरन बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधायक पांडे को ट्वीट कर जल्द स्वास्थ्य लाभ होने की कामना की है।

गौरतलब हो कि झारखंड में लगातार बढ़ते कोरोन के प्रकोप ने सरकारी कर्मचारी, पुलिसकर्मी, डॉक्‍टर-नर्स , मंत्री, विधायक समेत अन्य लोगो को अपना निशाना बनाया है। पहले राज्‍य के मंत्री मिथिलेश ठाकुर, विधायक मथुरा महतो, विधायक सीपी सिंह, विधायक लंबोदर महतो और अब महगामा से कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय भी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। इसके साथ ही सूचना है कि हुसैनाबाद विधायक कमलेश कुमार सिंह ने खुद को परिवार सहित होम क्वरेंटाइन कर लिया है। जानकारी के अनुसार विधायक का निजी अंगरक्षक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिसके बाद विधायक कमलेश कुमार सिंह ने खुद को परिवार सहित होम क्वरेंटाइन कर लिया। साथ ही विधायक ने अपील की है कि उनके संपर्क में आये कार्यकर्ता भी खुद को होम क्वारेंटाइन करें। विधायक सहित 28 लोगों का सैंपल जांच के लिए लिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें