मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:21 · नई दिल्ली संस्करण

हवाई फायरिंग मामले में कांग्रेस नेता का बॉडीगार्ड घिरा, राइफल जब्त कर जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हवाई फायरिंग मामले में कांग्रेस नेता का बॉडीगार्ड घिरा, राइफल जब्त कर जांच में जुटी पुलिस

रांची। राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र स्थित रिनपास बॉर्डर लाइन इलाके में शुक्रवार रात कथित तौर पर शराब के नशे में हवाई फायरिंग का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता के बॉडीगार्ड के रूप में तैनात दो लोगों के बीच हुए विवाद के बाद एक ने हवाई फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर घटना में प्रयुक्त राइफल जब्त कर ली है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 10 बजे कांग्रेस नेता की सुरक्षा में तैनात दो बॉडीगार्ड आपस में शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर एक बॉडीगार्ड दीपक ने अपनी राइफल से हवाई फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए।

घटना के बाद दूसरे बॉडीगार्ड प्रकाश ने तत्काल कांके थाना पहुंचकर पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपित दीपक को हिरासत में लेकर थाना ले आई। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई राइफल भी जब्त कर ली है।

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अमर पांडे ने शनिवार को बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को हिरासत में ले लिया। घटना में प्रयुक्त राइफल जब्त कर ली गई है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें