कांग्रेसी नेताओं ने नगर परिषद अधिकारियों पर लगाया उपेक्षा का आरोप
रामगढ़ । रामगढ़ में कांग्रेसी नेताओं ने नगर परिषद अधिकारियों पर उपेक्षा का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में पार्टी प्रवक्ता मुकेश यादव ने बयान जारी कर कहा कि नगर परिषद के अधिकारी योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन तो करते हैं, लेकिन प्रोटोकॉल भूल जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि योजनाओं के शीलापट्ट पर कांग्रेस की विधायक ममता देवी का नाम तो होता है, लेकिन उन्हें आधिकारिक तौर पर ना तो सूचना दी जाती है, और ना ही उन्हें निमंत्रण ही भेजा जाता है। उन्होंने डीसी से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। मुकेश यादव ने कहा है कि जिला प्रशासन को नियमानुसार हर कार्यक्रम में विधायक ममता देवी को सूचना और निमंत्रण पत्र दोनों ही भेजना है। लेकिन ऐसा देखा जा रहा है कि नगर परिषद के अधिकारी ऐसा नहीं कर रहे हैं। इसलिए बेहतर होगा कि डीसी खुद इस मामले को संज्ञान में लें और नगर परिषद के अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करें।





