मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:31 · नई दिल्ली संस्करण

प्रियंका गांधी 22 मई को आएंगी झारखंड, गोड्डा और रांची में करेंगी जनसभा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची

(झारखंड),। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव नेता

प्रियंका गांधी 22 मई को झारखंड आएंगी। वे पहले इंडी अलायंस के प्रत्याशी

प्रदीप यादव के समर्थन में गोड्डा में जनसभा करेंगी। इसके बाद वे रांची में

इंडी अलायंस की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के समर्थन में लोवाडीह में जनसभा

को संबोधित करेंगी।

यह जानकारी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सह

मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने सोमवार को दी। उन्होंने कहा कि प्रियंका की

जनसभा में राज्य के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी

गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कल्पना सोरेन और पूर्व

केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय मौजूद रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि

प्रियंका गांधी पहले 21 मई को रांची आने वाली थीं लेकिन किसी कारणवश अब वो

22 मई को आएंगी। रांची लोकसभा सीट पर छठे चरण में 25 मई को वोट डाले

जाएंगे। यहां यशस्विनी सहाय का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ से है।

गोड्डा में एक जून को वोटिंग है। यहां इंडिया गठबंधन प्रत्याशी प्रदीप यादव

का मुकाबला भाजपा उम्मीदवार निशिकांत दुबे से है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें