कांग्रेस ने ज्योति कुमार को झारखंड का कम्युनिकेशन को-आर्डिनेटर बनाया
रांची,
29 दिसम्बर कांग्रेस के महासचिव मीडिया एंड कम्युनिकेशन के
प्रभारी जयराम रमेश और मीडिया पब्लिसिटी के चेयरमैन पवन खेड़ा ने ज्योति
कुमार सिंह को आगामी लोकसभा चुनाव का झारखंड का कम्युनिकेशन को-आर्डिनेटर
नियुक्त किया है। ज्योति एआईसीसी के प्रवक्ता भी हैं।
एआईसीसी ने
2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 24 राज्यों में कम्युनिकेशन
को-आर्डिनेटर नियुक्त किया है। सभी कम्युनिकेशन को आर्डिनेटर अपने प्रभार
वाले प्रदेशों में प्रदेश के मीडिया कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट को एआईसीसी की
ओर दिए गए गाइडलाइन के मुताबिक काम करने में समन्वय स्थापित करेंगे ।
ज्योति
कुमार सिंह को झारखंड का कम्युनिकेशन को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किए जाने पर
झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर और मंत्री आलमगीर आलम ने
शुक्रवार को उन्हें बधाई दिया। बधाई देने वालों में अमूल्य नीरज खलखो,
राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, राजीव रंजन प्रसाद, जयशंकर पाठक, संजय लाल
पासवान, डॉ एम तौसीफ, मदन मोहन शर्मा, जगदीश साहू, निरंजन पासवान,शांतनु
मिश्रा मुख्य रूप से शामिल हैं ।





