मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस झामुमो का प्रतिनिधिमंडल मिला चुनाव आयोग से ,भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे के खिलाफ कार्रवाई करने की रखी मांग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची: प्रदेश कांग्रेस-झामुमो के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मिलकर भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराकर अविलंब कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने अपने शिकायतवाद में गोड्डा लोकसभा प्रत्याशी निशिकांत दुबे द्वारा नामांकन घोषणा पत्र में सूचना छुपाने संबंधी मामले में कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप यादव द्वारा जिला निर्वाचन पदाधिकारी गोड्डा से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं किए जाने की जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल मे शामिल सदस्यों ने कहा कि निशिकांत दुबे द्वारा अपने घोषणा पत्र में पोड़ैयाहाट थाना कांड संख्या 162/2009 और जसीडीह थाना कांड संख्या 213/2019 जो न्यायालय में लंबित है उसका जिक्र नहीं किया गया है,साथ ही निशिकांत दुबे द्वारा अपने घोषणा पत्र में अपनी पत्नी के नाम से अभिषेक झा से एक करोड़ 20 लाख रुपए उधार लेने का उल्लेख किया गया है जबकि गोड्डा लोकसभा से ही निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने वाले अभिषेक झा द्वारा अपने घोषणा पत्र में इसका जिक्र नहीं किया गया है। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से अमूल्य नीरज खलको, राकेश सिन्हा,सतीश पाल मुंजनी झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें