मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:50 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस पार्टी लड़ रही है संविधान बचाने की लड़ाई : राहुल गांधी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कांग्रेस पार्टी लड़ रही है संविधान बचाने की लड़ाई : राहुल गांधी

मुंबई। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गोंदिया में मंगलवार को एक चुनावी सभा में कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रही है। इस लड़ाई को कांग्रेस पार्टी हमेशा जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर वादे पूरा न करने का झूठा आरोप लगाया जा रहा है, जबकि कांग्रेस ने जनता से किये वादे पूरे किये हैं।राहुल गांधी ने गोदिया में महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवारों के लिए आयोजित चुनावी सभा में कहा कि देश के संविधान में भगवान बुद्ध, संत बसवेश्वर, महात्मा फुले, महात्मा गांधी, डॉ. अम्बेडकर, छत्रपति शिवाजी महाराज और तमाम संतों के विचार हैं। यह संविधान समानता, प्रेम, सभी धर्मों के सम्मान के बारे में है, लेकिन अगर यह लाल रंग का संविधान दिखाया जाता है तो इसकी आलोचना की जाती है। इस संविधान में कहीं भी लोगों को मारना, अन्याय करना, गरीबों और किसानों पर अत्याचार करना नहीं लिखा है।राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पर वादे पूरा न करने का झूठा आरोप लगाया जा रहा है, जबकि कांग्रेस ने जनता से किये वादे पूरे किये हैं। छत्तीसगढ़ में धान का 3 हजार रुपये मूल्य देने का वादा पूरा हुआ है। कर्नाटक में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा शुरू की गई है, महालक्ष्मी योजना भी शुरू की गई है। महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी की सरकार आई तो महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने 3000 रुपये जमा किए जाएंगे, किसानों के सोयाबीन, कपास, धान को बाजार में उचित दाम मिले, 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा, 4000 का युवा भत्ता दिलाने का प्रयास करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें