मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस ने असंगठित कामगारों के लिए आंदोलन और संगठन विस्तार की रणनीति बनाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कांग्रेस ने असंगठित कामगारों के लिए आंदोलन और संगठन विस्तार की रणनीति बनाई

पूर्वी सिंहभूम। जिला कांग्रेस कमेटी की संगठन सृजन बैठक शुक्रवार को बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस (के.के.सी.) के जिला अध्यक्ष बलदेव सिंह, महामंत्री संजीव कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष मनीष चंद्रवंशी, मानगो मंडल अध्यक्ष शिवम चौधरी, प्रदेश संगठन सचिव राकेश कुमार गुप्ता, वरिष्ठ नेता सामंता कुमार, अरुण कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, राज किशोर प्रसाद, सुशील घोष, राजगिरी सिंह यादव, अरुण बारिक, वीरेंद्र पांडे, सन्नी सिंह और निखिल कुमार शामिल हुए।जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि 18 प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति जल्द की जाए। असंगठित मजदूरों की समस्याओं को संकलित कर संबंधित अधिकारियों को मांग पत्र सौंपा जाएगा और जरूरत पड़ने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कंपनी गेटों पर गेट मीटिंग, सभा और सोशल मीडिया विंग गठन कर व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का निर्देश दिया। बलदेव सिंह ने कहा कि दिए गए सभी कार्यों को पूर्ण कर संगठन को मजबूत किया जाएगा। बैठक में असंगठित कामगारों के लिए ईएसआईसी अस्पताल निर्माण की भी मांग उठी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें