मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:18 · नई दिल्ली संस्करण

साहिबाबाद मंडी में भड़काऊ भाषण देने के मामले में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
साहिबाबाद मंडी में भड़काऊ भाषण देने के मामले में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव गिरफ्तार

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की साहिबाबाद मंडी में भड़काऊ भाषण देने, मंडी सचिव व उनकी पत्नी के बारे में अभद्र टिप्पणी करने के मामले में थाना लिंक पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है।उल्लेखनीय है कि 11 अगस्त को दो पक्षों में विवाद को लेकर मंडी में एक बैठक चल रही थी। इस दौरान जमकर गोलियां भी चली थीं। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जबकि दो अन्य को भी चोट लगी थी। पूरे घटनाक्रम का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया था। उसके बाद पुलिस ने फायरिंग करने के आरोप में हरीश चौधरी उनके पुत्रों व अन्य युवकों को गिरफ्तार कर लिया था। इसी दौरान बिजेंद्र यादव के भाषण का भी वीडियो वायरल हो गया। जिसमें उनके भाषण में कई आपत्तिजनक टिप्पणी की गयी थी। इस मामले में मंडी सचिव की पत्नी ने बिजेंद्र यादव समेत 150 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बिजेंद्र यादव को इसी मामले में गिरफ्तार किया गया है। डीसीपी हिन्डन पार निमिष दशरथ पाटिल ने बताया कि बिजेंद्र यादव के खिलाफ विधिक करवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें