कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ जमकर साधा निशाना
रांची, । प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने भाजपा के खिलाफ
जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आम चुनाव में निश्चित हार की ओर बढ़
चुकी भाजपा धीरे-धीरे अपने वास्तविक रंग में आ रही है और बचे हुए चरणों के
चुनाव में धार्मिक उन्माद का रंग भरने का प्रयास कर रही है। भाजपा के नेता
मानसिक विकृति का शिकार हो चुके हैं। शांति शनिवार को भाजपा प्रवक्ता के
जरिये जारी बयान के जवाब में प्रतिक्रिया दे रहे थे।
उन्होंने कहा
कि देश और झारखंड में डबल इंजन की जब भाजपा की सरकार चल रही थी। तब उसे ऐसे
मामले नजर नहीं आए और झारखंड में अपनी हो रही दुर्गति के बाद उन्हें
आदिवासी समुदाय की चिंता सता रही है। झारखंड का आदिवासी समुदाय वर्तमान
महागठबंधन की झारखंड सरकार में पूरी तरह सुरक्षित है और पूरी तरह से इंडिया
गठबंधन के साथ है।





