कांग्रेस का दावा : चारों सीट इंडी गठबंधन के खाते में आएगी
रांची। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने दावा किया कि झारखंड में हुए पहले चरण के मतदान के चारों सीट इंडी गठबंधन के झोली में आयेगी। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने पहले तीन चरणों के चुनाव में दिखा दिया कि इस बार रोजगार और प्रगति वाली इंडी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।
साथ ही सोमवार को हुए चौथे चरण का मतदान भी गठबंधन की ओर है। क्योंकि मतदाता इस बात को समझ चुके है कि हमारा हर एक वोट लोकतंत्र की रक्षा के लिए है। इसलिए झारखंड के प्रथम चरण के चुनाव में मतदाता का जोश, उमंग चार लोकसभा सीटों पर दिखी, उसे साफ प्रतीत हुआ कि मतदाता का रुझान कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के पक्ष में है और जनता ने भाजपा को नकारने का काम किया।





