मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

रांची लोस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय छह मई को करेंगी नामांकन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची, । राजधानी रांची लोकसभा क्षेत्र से आईएनडीआईए की कांग्रेस

प्रत्याशी यशस्विनी सहाय सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। यशस्विनी

सहाय नामांकन दाखिल करने जुलूस के साथ जायेंगी। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस

के अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा और राजद के समर्थक मौजूद रहेंगे।

नामांकन

के लिए जुलूस मणि टोला काली मंदिर से पूजा-अर्चना कर सुबह सात बजे प्रारंभ

होगी। इसके बाद 7:30 बजे धुर्वा सेक्टर तीन स्थित आवास से प्रस्थान और

दुर्गा मंदिर के दर्शन, 7:45 में बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की

प्रतिमा में माल्यार्पण, 8.00 बजे हिनू चौक स्तिथ (हनुमान मंदिर ,शनि मंदिर

में दर्शन, 8:15 बजे डोरंडा एजी मोड़, 8:30 बजे स्वामी विवेकानंद चौक,

8:45 बजे बाबा साहेब आंबेडकर चौक, नौ बजे रिसलदार बाबा के मजार, 9:30 बजे

कडरू ब्रिज, 9:40 में कडरू महावीर मंदिर में दर्शन, अरगोड़ा चौक, हरमू चौक,

स्वामी सहजानंद चौक, कार्तिक उरांव चौक, भारत माता चौक, किशोरगंज चौक,

रातू रोड चौराहा, जाकिर हुसैन पार्क होते हुए समाहरणालय भवन पहुंचेंगी।

यहां यशस्विनी सहाय नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।

इसके बाद रांची के

मोरहाबादी मैदान में एक जनसभा होगी। इसमें मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन,

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी

के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, राजद के नेता और मंत्री सत्यानंद भोक्ता, पूर्व

केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय सहित गठबंधन के अन्य नेता शामिल होंगे।

उल्लेखनीय

है कि रांची में लोकसभा चुनाव छठें चरण 25 मई को होना है। रांची के अलावा

गिरिडीह, धनबाद और जमशेदपुर संसदीय सीटों पर भी इसी दिन वोटिंग होगी। छठे

चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया 29 अप्रैल से चल रही है, जो छह मई तक

चलेगी। सात मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नौ मई तक उम्मीदवार नाम

वापस ले सकेंगे। रांची लोकसभा क्षेत्र में ईचागढ़, सिल्ली, खिजरी, रांची,

हटिया और कांके विधानसभा क्षेत्र आते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें