मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने श्रमिकों से क मुलाकात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। रांची लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय सोमवार को अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान श्रमिकों से मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में श्रमिकों के लिए किए गए वादे की जानकारी देते हुए बताया कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो श्रमिकों के लिए 25 लाख रुपए तक की हेल्थ केयर योजना शुरू की जाएगी। इसके तहत श्रमिकों का इलाज मुफ्त होगा।

सहाय सोमवार को रांची लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न मुहल्लों में लोगों से मिलकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रही थीं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए भी दुर्घटना और जीवन बीमा योजना शुरू की जाएगी, ताकि उनका और उनके परिवार का भविष्य सुरक्षित हो सके। जनसंपर्क अभियान के दौरान सहाय सोमवार को मोरहाबादी के टैगोर हिल व कुसुम विहार, जगन्नाथपुर में मौसी बाड़ी, कुटे, इंदिरा नगर कुष्ठ आश्रम, कांके के इचापीड़ी, पिठोरिया, सुकुरहूटू, हाई कोर्ट परिसर, कटहल मोड, तिलता, कांठीटाड़, बरगवा, अखरा मैदान करमटोली, न्यू एरिया मोरहाबादी, सरना अखरा पहाड़ी टोला, चूना भट्टा और खादगढ़ा आदि क्षेत्रों में लोगों से मिलीं और कांग्रेस के पक्ष में वोट कर उन्हें विजयी बनाने की अपील की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें