मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस और मुस्लिम लीग की सोच एक जैसी : केशव प्रसाद मौर्य

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ,। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने

कहा है कि कांग्रेस और मुस्लिम लीग की सोच एक जैसी है। कर्नाटक में मुस्लिम

समुदाय को ओबीसी का आरक्षण देकर उनके अधिकारों पर डाका डाला गया है। उप

मुख्यमंत्री ने कहा कि ओबीसी आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना ख़तरनाक

शुरुआत है। इससे एक नया पाकिस्तान बनाने का ज़हर बोना है।

उन्होंने

कहा कि मुस्लिम वोट बैंक के लिए कांग्रेस की मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति

के तहत कर्नाटक आरक्षण माडल देश भर में लागू करना चाहती है। कांग्रेस देश

में जाति जनगणना कर एक्स-रे करने की बात कर रही है, लेकिन राहुल गांधी को

यह ज्ञात नहीं है कि देश की जनता उनके षड्यन्त्र की एमआरआई कर रही है।

सोशल

मीडिया एकाउंट एक्स पर उप मुख्यमंत्री ने पोस्ट किया कि देश के लोकतंत्र

को 4 नासूरों ने ग्रसित किया है। परिवारवाद, तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार और

जातिवाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 साल के अंदर इन चारों नासूरों

को हटाकर स्वच्छ राजनीति को स्थापित किया। इसलिए जो देश के लिए काम करेगा,

वही देश में राज करेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें