मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:40 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करने के आरोप पर भाजपा का पलटवार, आरोपों को बताया बेबुनियाद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 16 फरवरी । बैंक खातों को फ्रीज करने के मामले में

कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए भाजपा नेता रवि शंकर

प्रसाद ने इन आरोपों का खंडन किया है।

रवि शंकर प्रसाद ने शुक्रवार

को कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा भाजपा पर लगाया गया आरोप कि उनका अकाउंट

भाजपा के दबाव में फ्रीज किया गया है, यह पूरी तरह से बेबुनियाद है।

प्रसाद ने कांग्रेस के आरोप की कड़ी भर्त्सना करते हुए कहा कि कांग्रेस

पार्टी अपने लिए पैसे की अच्छी व्यवस्था करती है, भ्रष्टाचार भी करती है

लेकिन हिसाब-किताब नहीं करती है।

यहां मीडिया से बातचीत में

उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ की गई कार्रवाई को आयकर विभाग की रूटीन

प्रक्रिया बताते हुए कहा कि भाजपा का इससे कोई लेना-देना ही नहीं है, यह एक

नियमित आयकर प्रक्रिया थी। इस प्रक्रिया के तहत 105 करोड़ रुपये के टैक्स

की मांग की गई, कांग्रेस ने इसके खिलाफ अपील की, जिसमें 20 प्रतिशत राशि

जमा करनी पड़ती है लेकिन कांग्रेस ने सिर्फ 78 लाख जमा किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें