मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:00 · नई दिल्ली संस्करण

भाकपा कार्यालय में दो कामरेडो के निधन पर शोक सभा आयोजित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रामगढ़। रामगढ़ भाकपा कार्यालय में दो कामरेडों के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। पार्टी नेताओं ने शहीद कामरेड एसडी शर्मा और कामरेड सत्यनारायण सिंह के निधन को पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति बताया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य के सहायक सचिव सह किसान संघर्ष समन्वय समिति के संयोजक महेंद्र पाठक, किसान सभा के उपाध्यक्ष मंगल ओहदार, भाकपा माले के जिला सचिव भुवनेश्वर बेदिया, हिरा गोप, किसान संग्राम समिति के सचिव राजेन्द्र गोप, शाहिद अंसारी आदि मौजूद थे। सर्वप्रथम शहीद एसडी शर्मा एवं सत्यनारायण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दो मीनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की गई। वक्ताओं ने दोनों नेताओं के आदर्श को अपनाते हुए आगे के संघर्ष को तेज करने, गरीब, किसान, मजदूरों की एकता को बनाकर बहुराष्ट्रीय कंपनियों के विरोध में आवाज को बुलंद करने की बात कही।

किसान विरोधी नीतियों के विरोध में अगस्त क्रांति के अवसर पर 9 अगस्त को पूरे देश के 300 से अधिक किसान संगठनों की ओर से आयोजित धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील भी की गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें