मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:38 · नई दिल्ली संस्करण

राष्ट्रपति पर संसद में टिप्पणी करने के मामले में सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ रांची के थाने में दी गई शिकायत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राष्ट्रपति पर संसद में टिप्पणी करने के मामले में सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ रांची के थाने में दी गई शिकायत

रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पर संसद में टिप्पणी को लेकर कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ झारखंड की राजधानी रांची के थाने में मंगलवार को शिकायत दी गयी है। रांची की नामकुम की रहने वाली अंजली लकड़ा ने सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति की धाराओं के तहत थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है।अंजलि ने अपने आवेदन में लिखा है कि 31 जनवरी 2025 को संसद में बजट सत्र के अभिभाषण के बाद सोनिया गांधी और राहुल गांधी के द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को लेकर बोरिंग, पूअर लेडी और गरीब महिला शब्द का इस्तेमाल किया गया है। आवेदन में लिखा गया कि राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रपति को बोरिंग कहकर अपमानित करना और सोनिया गांधी के द्वारा राष्ट्रपति को पूअर लेडी, असहाय, लाचार, गरीब महिला और थकी हुई कहकर भारत के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति, भारत के प्रथम नागरिक, तीनों सेनाओं के अध्यक्ष के पद पर आसीन अनुसूचित जनजाति की आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को सोची समझी साजिश के तहत योजनाबद्ध तरीके से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।यह पूरे देश के साथ-साथ अनुसूचित जनजाति की आदिवासी समाज का भी अपमान है। अंजली लकड़ा ने अपने आवेदन में यह आग्रह किया है कि मामले में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अत्याचार अधिनियम 1989 के अंतर्गत उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। थाना प्रभारी महेश मुंडा ने बताया कि आवेदन मिला है, पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें