मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

मॉल ऑफ रांची की दूसरी वर्षगांठ 13 अगस्त को

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मॉल ऑफ रांची की दूसरी वर्षगांठ 13 अगस्त को

रांची। राजधानी के पसंदीदा शॉपिंग और एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन मॉल ऑफ रांची की दूसरी वर्षगांठ 13 अगस्त को मनायी जायेगी। मॉल प्रबंधन ने शहरवासियों को एक अविस्मरणीय शाम का हिस्सा बनने का निमंत्रण दिया है। रातू रोड स्थित मॉल के एट्रियम फ्लोर पर बुधवार शाम आयोजित होने वाले विशेष समारोह में मनोरंजन, फेस्टिव गेम्स, गतिविधियां और साल का सबसे बड़ा मेगा लकी ड्रॉ होगा। कार्यक्रम का आरंभ शाम 4:30 बजे होगा और देर रात तक चलेगा। मॉल में आने वाले लोगों को शानदार उपहार जीतने का रोमांचक अवसर मिलेगा। मेगा लकी ड्रॉ में स्कोडा कुसाक कार बंपर इनाम के रूप में दी जायेगी। इसके अलावा सैमसंग एलइडी टीवी, सैमसंग डबल डोर फ्रिज, फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन, स्मार्टफोन, माइक्रोवेव ओवन, डिजिटल डोर लॉकर, हाइडिजाइन बैग्स व लेदर एक्सेसरीज, अमेरिकन टूरिस्टर ट्रॉली बैग्स, एलिगेंट डिनर सेट, फैबर बर्नर कुकटॉप समेत कई आकर्षक उपहार शामिल होंगे। मॉल प्रबंधन ने कहा कि पिछले दो वर्षों की यादगार यात्रा में हमें जो अपार स्नेह, विश्वास और सहयोग मिला, उसके लिए हम रांचीवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें