मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

रांची में पवन तिग्गा सहित सैकड़ों ने ली भाजपा की सदस्यता

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रांची में पवन तिग्गा सहित सैकड़ों ने ली भाजपा की सदस्यता

रांची। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को मिलन समारोह सह सदस्यता कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने लोकहित अधिकार पार्टी के पवन तिग्गा के नेतृत्व में लोहरदगा से आए सैकड़ों लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।सदस्यता ग्रहण करने वालों में सुकरु उरांव, शशि नंदन भगत, तपेश्वर प्रजापति, एतवा उरांव, इलीशिबा मिंज, तारा भगत, सुरेशचंद्र साहू, लोलेन एक्का और बिमोला मिंज सहित लोकहित अधिकार पार्टी के लोहरदगा जिला के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हैं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा एक विशाल परिवार है, जिसके 12.5 करोड़ से अधिक सदस्य हैं। पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अंत्योदय के साथ गांव, गरीब, किसान, दलित और आदिवासी की सेवा कर रही है। आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत का संकल्प हम सभी को मिलकर पूरा करना है।मरांडी ने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार में रोज नए-नए भ्रष्टाचार के मामले उजागर हो रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया में वायरल एक वीडियो, जिसमें स्कूल के शिक्षक द्वारा साइकिल के लिए छात्र से 400 रुपये की मांग की जा रही है पर कहा कि भ्रष्टाचार से अब स्कूल के बच्चे भी अछूते नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार-2 को भ्रष्टाचार मिटाने के लिए गंभीर होना चाहिए नहीं तो भाजपा चुप नहीं बैठेगी।सदस्यता लेने के बाद पवन तिग्गा ने कहा कि वे पार्टी के नेतृत्व के आभारी हैं। आज भाजपा से ही जनता को उम्मीद है। भाजपा झारखंड अलग राज्य बनाने वाली पार्टी है और जितने विकास कार्य हुए हैं सब भाजपा सरकार की देन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का तेज गति से विकास हो रहा और कल्याणकारी योजनाओं से गरीबों को राहत मिल रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें