इतिहास के पन्नो में 01 अप्रैलः पर्सनल कंप्यूटर के जनक ने दुनिया को अलविदा कहा

पर्सनल
कंप्यूटर के जनक और माइक्रोसॉफ्ट के प्रेरणास्रोत रहे हेनरी एडवर्ड
रॉबर्ट्स का 68 वर्ष की आयु में 1 अप्रैल 2010 को निधन हो गया। वे एक
अमेरिकी इंजीनियर, उद्यमी और मेडिकल डॉक्टर थे। उन्होंने 1974 में पहले
व्यावसायिक रूप से सफल पर्सनल कंप्यूटर का आविष्कार किया था।
रॉबर्ट्स
का जन्म 13 सितंबर, 1941 को मियामी, फ्लोरिडा में हुआ। रॉबर्ट्स को बचपन
से ही इलेक्ट्रॉनिक्स में रुचि थी और उन्होंने हाई स्कूल में रहते हुए एक
छोटा रिले-आधारित कंप्यूटर बनाया। उन्होंने मॉडल रॉकेटरी के शौकीनों को
इलेक्ट्रॉनिक्स किट बेचने के लिए 1970 में माइक्रो इंस्ट्रूमेंटेशन एंड
टेलीमेट्री सिस्टम्स (एमआईटीएस) की स्थापना की, लेकिन पहला सफल उत्पाद एक
इलेक्ट्रॉनिक कैलकुलेटर किट था। कैलकुलेटर बहुत सफल रहे और 1973 में इसकी
बिक्री एक मिलियन डॉलर से अधिक हो गई। बिल गेट्स और पॉल एलन सॉफ्टवेयर
विकसित करने के लिए एमआईटीएस में शामिल हुए और अल्टेयर बेसिक माइक्रोसॉफ्ट
का पहला उत्पाद था। रॉबर्ट्स ने 1977 में एमआईटीएस बेच दिया।
अन्य अहम घटनाएंः
1936 - भारत के उड़ीसा राज्य की स्थापना, जो पहले कलिंग या उत्कल के नाम से जाना जाता था।
1973 - भारत के कार्बेट नेशनल पार्क में चीता को बचाने के लिए 'टाइगर बचाओ' अभियान चलाया गया।
1979 - ईरान मुस्लिम गणराज्य घोषित।
1996
- बैंक ऑफ टोकियो और मित्सुबिशी बैंक के विलय से बना विश्व का सबसे बड़ा
बैंक न्यू बैंक ऑफ टोकियो-मित्सुबिशी ने अपना कार्य आरम्भ किया।
1997 - मार्टिना हिंगिस टेनिस इतिहास में सबसे कम उम्र की नंबर एक महिला खिलाड़ी बनीं।
1999
- मध्य पूर्व के विशेषज्ञ व चिन्तक प्रो. एडवर्ड डब्ल्यू. सेड को जेएनयू
ने न्यूयार्क के समारोह में डि-लिट् की मानद उपाधि से सम्मानित किया।
2001 - यूगोस्लाविया के पूर्व राष्ट्रपति मिलोसेविच का आत्मसमर्पण।
2004 - मुल्तान में भारत ने पाक धरती पर पहली जीत दर्ज करते हुए पाकिस्तान को एक पारी और 52 रनों से हराया।
2005 - नेपाल में आपातकाल लागू होने के बाद बंदी बनाये गये गिरिजा प्रसाद कोइराला के साथ 285 राजनीतिक बंदियों को रिहा किया गया।





