मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

मांडर और बेड़ो में जल्द ही कोल्ड स्टोरेज होगा चालू : मंत्री

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची। कृषि और सहकारिता मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने कहा है कि मांडर विधानसभा क्षेत्र में किसानों से जुड़ी समस्याओं का जल्द ही समाधान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मांडर और बेड़ो के सरकारी कोल्ड स्टोरेज को जल्द ही चालू करने का प्रयास किया जायेगा।मंत्री गुरुवार को अपने दौरे के क्रम में सबसे पहले मांडर पहुंची जहां मांडर चौक कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। उनके साथ मांडर की विधायक शिल्पी नेहा तिर्की भी थी। मांडर प्रखण्ड के बूढ़ाखोखरा में कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण करने के दौरान उन्होंने संवेदक से बातचीत की और सभी तकनीकी समस्याओं की जानकारी लेने के बाद उन्होंने कहा कि जल्द ही समाधान के पश्चात निर्माण कार्यों को पूरा किया जायेगा। इसके साथ ही कोल्ड स्टोरेज में बिजली आदि की व्यवस्था भी अविलम्ब की जायेगी।मांडर के बाद मंत्री बेड़ो पहुंची जहां केशा मोड़ पर कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। केशा मोड़ पर उन्होंने एक कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्था को देखा। इसके बाद वह बाजारटांड पहुंची जहां उन्होंने कोल्ड स्टोरेज को जल्द शुरू करने का निर्देश दिया।इस अवसर पर मांडर की विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने कृषि मंत्री से अनुरोध किया कि वह मांडर, बेड़ो, ईटकी, लापुंग एवं चान्हो क्षेत्र के किसानों की समस्याओं का अविलंब समाधान करें। तिर्की ने मंत्री को जानकारी दी कि प्राकृतिक आपदाओं के साथ-साथ अन्य समस्याओं से भी यहां के किसान विशेषकर महिला किसानों को जूझना पड़ रहा है और इसका खामियाजा उन्हें पारिवारिक स्तर पर उठाना पड़ रहा है। इस अवसर पर भवन निर्माण विभाग के अनेक अभियंता और अनेक वरिष्ठ सरकारी पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें