मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

नक्सल अभियान के दौरान सांप काटने से कोबरा बटालियन के जवान की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नक्सल अभियान के दौरान सांप काटने से कोबरा बटालियन के जवान की मौत

पश्चिमी सिंहभूम। (चाईबासा) जिले में नक्सल अभियान के दौरान सांप काटने से 209 कोबरा बटालियन के एक जवान की मौत हो गई है । घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर रात करीब एक बजे छोटानागरा थाना क्षेत्र के नूरधा जंगली क्षेत्र में अभियान के दौरान 209 कोबरा बटालियन के कांस्टेबल संदीप कुमार को जहरीला सांप ने काट लिया। इसके बाद जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी पुष्टि आईजी अभियान माइकल राज एस ने बुधवार को की है।उल्लेखनीय है कि पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में आकाशीय बिजली, सांप, बिच्छु और मच्छर भी सुरक्षा बलों के लिए बड़ी चुनौती है। नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पूर्व में सांप के काटने और मलेरिया की वजह से कई जवान अपनी जान गवां चुके हैं। इसी वर्ष पांच मई को सारंडा में ही वज्रपात की वजह से सीआरपीएफ 26 बटालियन के सेकंड इन कमान प्रबो सिंह बलिदान हो गए थे, जबकि अन्य तीन जवान घायल हुए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें