मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

कोल इंडिया मैराथन 2024: महिला वर्ग में सोनिका और पुरुष वर्ग में अक्षय कुमार और ने मारी बाजी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची,

11 फरवरी । कोल इंडिया लिमिटेड (सीसीएल) के तत्वावधान में रविवार

को रांची में कोल इंडिया मैराथन का आयोजन किया गया। मोरहाबादी स्थित बिरसा

मुंडा फुटबॉल स्टेडियम से मैराथन दौड़ सुबह 4:30 बजे शुरू हुई। कांके रोड

होते हुए यह पुनः मोरहाबादी में आकर संपन्न हुई। फुल मैराथन (42 किमी) में

पहले तीन स्थान पर अक्षय कुमार, हेमंत कुमार और अजय कुमार रहे। महिला वर्ग

में सोनिया, रिणु और भारती पहले तीन स्थानों पर रही।

इसके अलावा हाफ

मैराथन (21 किमी) में पुनीत यादव, हेमंत सिंह और लोकेश चौधरी टॉपर तीन

स्थानों पर आए। महिला वर्ग से पहला स्थान रेणु सिंह, दूसरा रेशमा और तीसरा

छवि यादव को मिला। 10 किमी की रेस में महिला वर्ग में पहले तीन स्थानों पर

रुबी कश्यप, पूनम और प्रिणू यादव रहीं। पुरुष वर्ग में पहले स्थान पर

दिनेश, दूसरे पर बलराम और तीसरे पर आनंद सिंह रहे। इसके अलावा पांच किमी की

रेस में भी महिला, पुरुष एथलीटों ने दमखम दिखाया। दौड़ के बाद विजयी

प्रतिभागियों के बीच 33 लाख से अधिक की इनामी राशि बांटी गई।

मैराथन

दौड़ में देशभर के करीब 8000 प्रतिभागी शामिल हुए। इनमें 6100 पुरुष जबकि

1400 महिला एथलीट भी शामिल थीं। सीसीएल के भी 500 से अधिक गेस्ट ने इसमें

उत्साह दिखाया। इस मैराथन दौड़ में देश की महानतम एथलीट पीटी उषा भी आकर्षण

का केंद्र रही जो प्रतिभागियों को खास तौर पर सपोर्ट करते हुए दिखाई दीं।

रांची

में कोल इंडिया मैराथन दौड़ का आयोजन दूसरी बार हुआ। पिछले साल 2023 में

इसका आयोजन पहली बार हुआ था। इस बार के आयोजन में भी कई प्रतिभागी भारत के

कोने-कोने से आए। मैराथन दौड़ कार्यक्रम के दौरान आईओसी के अध्यक्ष पीटी

उषा ने कहा कि झारखंड में टैलेंट की कमी नहीं। कोल इंडिया के चेयरमैन पीएम

प्रसाद ने कहा कि यह आयोजन झारखंड में दूसरी बार है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें