मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:37 · नई दिल्ली संस्करण

सीएमओ ने सीएचसी का औचक निरीक्षण किया, चिकित्सा अधीक्षक नदारद मिले

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सीएमओ ने सीएचसी का औचक निरीक्षण किया, चिकित्सा अधीक्षक नदारद मिले

बहराइच। उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) संजय शर्मा शनिवार को नानपारा तहसील दिवस जा रहे थे।

रास्ते में उन्होंने नानपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। केंद्र पर नए चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नलिन राजा अपनी ड्यूटी से नदारद मिले।

नदारद अधीक्षक को सीएमओ ने फोन से कई बार सम्पर्क किया, जिसके बाद वे आधे घण्टे की देरी से सीएचसी पहुँचे। सीएमओ ने चिकित्सा अधीक्षक को समय से न पहुंचने पर जमकर फटकारा और भविष्य में समय का अनुपालन करने की कठोर हिदायत भी दी।

सीएमओ संजय शर्मा के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सक्रिय दलालों का मुद्दा उठा।

सीएमओ ने दलालों द्वारा मरीजों का पर्चा छीनने और एक्सरे मशीन के संचालन को लेकर सख्त निर्देश भी दिए। उन्होंने दलालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने का निर्देश भी दिए।

सीएमओ डॉ. संजय शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि आज उन्होंने नानपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया है।

चिकित्सा अधीक्षक को देरी से पहुंचने पर उन्हें हिदायत दी गई है। साथ ही केंद्र पर कुछ खामियां पाई गई, जिन्हें शीघ्र सुधार करने के भी निर्देश दिए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें