मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:54 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री योगी ने कन्नौज सड़क हादसे का लिया संज्ञान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ,। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद

कन्नौज में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के

शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायलों को

तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार

के निर्देश दिए हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

मुख्यमंत्री याेगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत

कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि सौरिख

थाना क्षेत के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सलेमपुर गांव के पास एक्सप्रेस-वे

की दूसरी लेन पर पंजाब से फिरोजाबाद जा रही डीसीएम के चालक रमनदीप को नींद

की झपकी आ गई। इस दौरान अनियंत्रित होकर डीसीएम ने मध्य डिवाइडर व उसमें

लगी जाली को तोड़ते हुए पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप सवार एक

महिला और बच्चे की मौत हो गई। आठ लोग घायल हुए हैं जिन्हें पास के अस्पताल

में भर्ती कराया गया है। मेडिकल कॉलेज में रज्जो, रमांती, राजन व दीपक की

हालत नाजुक होने से कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने

शवों को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर क्षतिग्रस्त

पिकअप व डीसीएम को क्रेन से हटाकर टोल प्लाजा पर खड़ा करवाया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें