मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:26 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड : अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने किया नमन, योगदान को सराहा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची। भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर झारखंड विधानसभा परिषद स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान भाजपा नेताओं ने झारखंड के लिए वाजपेयी के योगदान की सराहाना की।

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रवींद्र कुमार राय, भाजपा के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और नेता रहे। सभी ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "अटल बिहारी वाजपेयी देश के नेता थे। उन्होंने देश में जीवनभर प्रजातंत्र की सेवा की। झारखंड के लिए तो वह पिता ही थे, या यूं कहें कि निर्माता थे। आज अगर हम झारखंड राज्य को देख रहे हैं और हम अपने आपको झारखंड राज्य के वासी कहते हैं, तो उसमें अगर किसी एक व्यक्ति का योगदान रहा है तो वह अटल बिहारी वाजपेयी का रहा है।"

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार राय ने कहा, "भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि में हम उन्हें याद कर रहे हैं। मैं यह कह सकता हूं कि जो अटल जी को समझ जाएगा, वह देश को समझ जाएगा। झारखंड उनका विशेष ऋणी है, जिसे उन्होंने विशेष स्वरूप, नाम और पहचान दी। झारखंड की धरती पर हम उनके जीवन मूल्यों की रक्षा कर सकें, इसका प्रण लेते हैं।"

भाजपा के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने कहा, "अटल जी देश में एक लोकप्रिय नेता के रूप में स्थापित थे। चाहे पक्ष हो या विपक्ष हो, वो सभी में लोकप्रिय थे। वे मृदुभाषी और अपनी संस्कृति को पहचानने वाले नेता थे। उनकी पुण्यतिथि पर आज हम सभी अपनी श्रद्धासुमन अर्पित कर रहे हैं। उनके जीवन से हमें बहुत कुछ सीखने का अवसर मिलता है। इतने बड़े पद पर रहने के बावजूद उनकी सादगी सभी को आकर्षित करती थी। झारखंड को अलग राज्य के रूप में स्थापित करने में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा।"

--आईएएनएस

एससीएच/एएस

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें