मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:50 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री योगी ने शिवालय पार्क का किया निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री योगी ने शिवालय पार्क का किया निरीक्षण

--अरैल में 14 करोड़ रुपये की लागत से 11 एकड़ क्षेत्र में बन रहा शिवालय पार्कप्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज नगर निगम द्वारा नैनी के अरैल में बनवाए जा रहे शिवालय पार्क का निरीक्षण किया। पार्क का जायजा लेते हुए मुख्यमंत्री योगी ने निर्माण कार्यों के प्रगति की सराहना की और इसे समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। शिवालय पार्क महादेव को समर्पित एक भव्य स्थल है, जो भारतीय मंदिरों और पुराणों की महिमा तथा कारीगरी को दर्शाता है। 11 एकड़ के क्षेत्र में फैला यह पार्क विविधताओं से भरपूर है। जिसमें कला, प्रकृति और मनोरंजन का संगम देखने को मिलेगा। महाकुम्भ से पहले बनवाए जा रहे इस पार्क का निर्माण 14 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है । --निर्माण कार्य में अधिकतर वेस्ट मटीरियल का किया जा रहा प्रयोग शिवालय पार्क को भारत के मानचित्र के आकार में डिज़ाइन किया गया है। जिसमें सभी प्रमुख मंदिर उनके मूल स्थानों पर ही बनाए गए हैं। ताकि आगन्तुक तीर्थ यात्रा का अनुभव कर सकें। पार्क में तुलसी वन और संजीवनी वन भी बनाया गया है। बच्चों के लिए अलग जोन बनाया जा रहा है। इसके अलावा पार्क के अंदर फूड कोर्ट और रेस्तरॉ भी बनाया जा रहा है। शिवालय थीम पार्क को तैयार कराने में सबसे खास बात है कि इसमें अधिकतर वेस्ट मटीरियल का प्रयोग किया जा रहा है। इसके निर्माण कार्य में जुटी कम्पनी जेड टेक इंडिया लिमिटेड के पास ही तीन साल तक इसके रख रखाव की जिम्मेदारी रहेगी।--इन मंदिरों का प्रतिरूप करवाया जा रहा तैयार सोमनाथ मंदिर (गुजरात), मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर (श्रीशैलम, आंध्र प्रदेश), महाकालेश्वर मंदिर (उज्जैन, मप्र), ओकारेश्वर मंदिर (खंडवा, मप्र), बैद्यनाथ मंदिर (देवघर, झारखंड), भीमाशंकर मंदिर (महाराष्ट्र), रामनाथस्वामी मंदिर (रामेश्वरम, तमिलनाडु), नागेश्वर मंदिर (द्वारका, गुजरात), काशी विश्वनाथ मंदिर (वाराणसी, उप्र), त्र्यंबकेश्वर मंदिर नासिक, महाराष्ट्र, केदारनाथ मंदिर उत्तराखंड, घृष्णेश्वर मंदिर (औरंगाबाद, महाराष्ट्र) है। महत्वपूर्ण शिव मंदिरों में बैजनाथ मंदिर- हिमाचल प्रदेश, पशुपतिनाथ मंदिर-काठमांडू नेपाल, लिंगराज मंदिर-भुवनेश्वर, ओडिशा, वीरभद्र मंदिर-लेपाक्षी, आंध्र प्रदेश एवं शोर मंदिर-महाबलीपुरम तमिलनाडु है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें