मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

साल में सीएम योगी ने 66 हजार से अधिक लोगों को सहायत में दिए 13 अरब रुपये

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
साल में सीएम योगी ने 66 हजार से अधिक लोगों को सहायत में दिए 13 अरब रुपये

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बीते वित्तीय वर्ष (2024-25) में 66,874 ऐसे जरूरतमंद ने आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहयोग मांगने वाले हर मरीज/परिजनों व जरूरतमंदों की सहायता की।प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में 66874 जरूरतमंदों के लिए योगी सरकार ने 13.44 अरब से अधिक की सहायता मुहैया कराई। केवल कैंसर के ही 7570 मरीजों को 1.66 अरब की मदद दी गई, जबकि किडनी के उपचार, ट्रांसप्लांट और इसके बाद के उपचार के लिए लगभग 1729 मरीजों को 33.12 करोड़ की चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा अग्निकांड से हुई क्षति, मृतक आश्रितों, पुत्री के विवाह, शिक्षा आदि के लिए भी शासन से वित्तीय मदद दी गई।हर पत्र पर सीएम ने की सुनवाईगोरखपुर का जनता दर्शन हो या लखनऊ का, जनप्रतिनिधियों का पत्र हो या मरीजों/परिजनों का, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी पर सुनवाई की और अस्पताल में एस्टिमेट मिलने के बाद शासन की तरफ से सहायता राशि उपलब्ध कराई। यही नहीं, अग्निकांड के पीड़ितों, दुर्घटना के शिकार, मृतक आश्रितों, बेटियों की शादी आदि के लिए भी योगी आदित्यनाथ ने शासन से सहायता दिलाई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें