मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

बाराबंकी सड़क हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख, 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बाराबंकी सड़क हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख, 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में हुए सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। सीएम योगी ने हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को 5 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

इसके साथ ही उन्होंने सड़क हादसे पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को घायलों के लिए समुचित उपचार के निर्देश भी दिए हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने सीएम योगी के हवाले देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बाराबंकी में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनका समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।''

बता दें कि भारी बारिश के बीच बाराबंकी से हैदरगढ़ जा रही सवारियों से भरी बस पर अचानक पेड़ गिर गया। बस की छत पूरी तरह चकनाचूर हो गई और कई यात्री उसके नीचे दब गए। बताया जा रहा है कि हादसे में चालक समेत चार लोगों की मौत हुई है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा हरख चौराहे के राजा बाजार क्षेत्र के पास हुआ है। यहां यात्रियों से भरी बस पर अचानक पेड़ गिर गया। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने बस में फंसे घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया।

इस हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बस के अंदर एक महिला और पुरुष दिखाई दे रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें