मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:07 · नई दिल्ली संस्करण

सीएम योगी ने गाजीपुर में किया बाढ़ का हवाई सर्वे, दिए दिशा निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सीएम योगी ने गाजीपुर में किया बाढ़ का हवाई सर्वे, दिए दिशा निर्देश

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वाराणसी प्रवास के बाद गाजीपुर जनपद में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हेलीकॉप्टर से हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राहत बचाव के कार्य में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होंने हेलीकॉप्टर से बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के उपरांत जिला एवं मंडल स्तर के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रशासनिक अमला सतत निगरानी में रहे, शरणालयों में रहने वाले लोगों को भोजन, पानी और स्वास्थ्य सेवाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार हर नागरिक के साथ खड़ी है और आपदा की इस घड़ी में किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है। सीएम योगी ने मवेशियों के चारे, पीने के पानी की शुद्धता और स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही उन्होंने बाढ़ग्रस्त गांवों में दवाओं, एंटी स्नेक वेनम और एंटी रेबीज टीकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहत और बचाव कार्यों को और तेज करने तथा बाढ़ पीड़ितों को तुरंत सहायता पहुंचाने पर जोर दिया।

ज्ञात हो गाजीपुर इन दिनों बाढ़ की विभीषिका झेल रहा है। कई इलाकों में बाढ़ आने से किसानों की फसलें जलमग्न हो गई हैं। कई संपर्क मार्गों में पानी भर गया है। जिला प्रशासन स्थिति पर नजर रख रहा है और बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी कर ली है। गहमर बाईपास के इलाके में पानी भर जाने के कारण संपर्क मार्ग बाधित है। नाव लोगों का सहारा बनी है।

इसी तरह जमानियां तहसील में अधिकारियों ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को बीमारियों से बचाव के उपाय बताते हुए गांव में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया। आज सुबह से जलस्तर स्थिर होने के बाद लोगों को आने वाले दिनों में पानी घटने की उम्मीद है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें