मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री आज कूनो में चीता परियोजना की बैठक में होंगे शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री आज कूनो में चीता परियोजना की बैठक में होंगे शामिल

भोपाल,

26 फरवरी । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (सोमवार )

ग्वालियर-चंबल संभाग के प्रवास पर रहेंगे। वे दोपहर में श्योपुर जिले में

पालपुर कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीता मित्रों को साइकिल वितरित करेंगे।

यहीं चीता परियोजना से संबंधित बैठक भी हो रही है, जिसमें केंद्रीय मंत्री

भूपेंद्र यादव हिस्सा लेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी अशोक मनवानी

ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर बाद लगभग 2.45 बजे हैलीकॉप्टर

द्वारा श्योपुर जिले के अंतर्गत सेसईपुरा (कूनो) पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री

पालपुर कूनों में केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव के साथ

चीता परियोजना की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। वहां पर अन्य स्थानीय

कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव हैलीकॉप्टर द्वारा

सायंकाल लगभग 5.45 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा

पहुंचेंगे और यहां से थोड़ी देर बाद वायुमार्ग द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान

करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें