मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:51 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ पहुंचे आगरा, अटलपुरम टाउनशिप अत्याधुनिक आवासीय योजना का किया श्री गणेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ पहुंचे आगरा, अटलपुरम टाउनशिप अत्याधुनिक आवासीय योजना का किया श्री गणेश

आगरा। अटलपुरम टाउनशिप आगरा ग्वालियर हाईवे पर स्थित ककुआ और भांडई गांव में प्रारंभ की जाएगी, इसके लिए 138 हेक्टेयर भूमि पर टाउनशिप बनेगी। यह योजना तीन चरणों में पूरी होगी जिसमें करीब 2242 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इस योजना में 11 सेक्टर होंगे। इस योजना के लिए विकास प्राधिकरण द्वारा 750 करोड़ रुपये में जमीन खरीदने और इसके बाद इस पर करीब 1515 करोड़ रुपये टाउनशिप के इंफ्रास्ट्रक्चर और आउटर स्ट्रक्चर के विकास में खर्च की योजना है यह परियोजना उत्तर प्रदेश सरकार की न्यू सिटी एक्सटेंशन पाॅलिसी के तहत विकसित की जा रही है।टाउनशिप के पहले चरण के अंतर्गत 322 आवासीय भूखंडों की ऑनलाइन बुकिंग 8 अगस्त से शुरू होगी। बुकिंग एडीए की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। पहले चरण में ईड्ब्ल्यूएस, एलआईजी, एमआईजी और एचआईजी आदि सभी वर्गों को ध्यान में रखकर भूखंडों का आवंटन किया जाएगा जिसमे ई डबलू एस (81 भूखंड),एल आई जी(78 भूखंड),एम आई जी -1 (75 भूखंड),एम आई जी -3 (80 भूखंड),एच आई जी (08 भूखंड) निर्धारित किए गए हैं। आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा भूखंडों की तय की गई कीमत निम्नानुसार रहेगीआवासीय भूखंड ₹29,500/वर्गमीटर,ग्रुप हाउसिंग ₹44,000 वर्गमीटर,कॉमर्शियल प्लॉट ₹59,000/वर्गमीटरबंगलुरु की एक इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को इस टाउनशिप के विकास की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। अगले 10 वर्षों में इस टाउनशिप के तीनों चरणों की योजना को पूरी तरह विकसित किया जाएगा। यह टाउनशिप पर्यावरण के अनुकूल तथा सभी मूलभूत और आधुनिक सुख सुविधाओं से युक्त होगी।मण्डलायुक्त आगरा सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य, योगेंद्र उपाध्याय, चौ. लक्ष्मी नारायण, मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॊ. मंजू भदौरिया, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, चौधरी बाबूलाल, एमएलसी विजय शिवहरे, एमएलए डॊ. जीएस धर्मेश, मंडलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह, जनप्रतिनिधि और जिले के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें