मुख्यमंत्री से जदयू प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने की मुलाकात
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में बिहार से राज्यसभा सदस्य सह जदयू के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने मुलाकात की।
उन्होंने मुख्यमंत्री को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रस्तावित 21 जनवरी के झारखंड दौरे से अवगत कराया। साथ ही राज्य के विकास एवं राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की।
खीरू महतो ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंटकर नव वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं। मुख्यमंत्री ने भी उन्हें नए साल की मंगल कामनाएं दी।





