मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

श्री शिव बारात में सम्मिलित होने के लिए सीएम को किया गया आमंत्रित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची: मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से आज मोरहाबादी स्थित मुख्यमंत्री आवास में श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल द्वारा आगामी 8 मार्च को महाशिवरात्रि पूजा के अवसर पर आयोजित होने वाले श्री शिव बारात में सम्मिलित होने हेतु मुख्यमंत्री को सादर आमंत्रित किया गया। मौके पर मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने महासमिति के सदस्यों से महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित होने वाले श्री शिव बारात के आयोजन के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी ली।

मौके पर प्रतिनिधिमंडल में महासमिति के अध्यक्ष राजेश कुमार साहू, कोषाध्यक्ष श्री दीपक नंदा, सचिव राज तनेजा, बारात प्रभारी मेहुल प्रसाद, प्रवक्ता बादल सिंह, वरीय उपाध्यक्ष उर्मिला चौधरी, सोशल मीडिया प्रभारी अंशु तिवारी, सह सचिव दिलीप वर्मा, सदस्य स्वपना चटर्जी, झांकी कलाकार राम सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें