मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

सीएम ने कांटाटोली एवं सिरमटोली फ्लाईओवर का किया निरीक्षण कहा-जुलाई तक निर्माण हर हाल में पूरा करें

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची: मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने बुधवार को राजधानी रांची में बन रहे निर्माणाधीन कांटाटोली एवं सिरमटोली फ्लाईओवर की कार्य प्रगति का औचक निरीक्षण किया। मौके पर मुख्यमंत्री ने पथ निर्माण विभाग एवं जुडको के अधिकारियों को कई अहम दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माणाधीन फ्लाईओवर का कार्य हर हाल में निर्धारित समय में पूरा करने के लिए निर्माण कार्य में तेजी लाएं। मौके पर मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर फ्लाईओवर निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं का निस्तारण जल्द करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि फ्लाईओवर की सुविधा आमजनों के लिए है, इसलिए जरूरी है कि फ्लाईओवर का निर्माण कार्य दिन-रात तेज गति से किया जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जरूरत पड़े, तो मानव बल बढ़ाएं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि फ्लाईओवर निर्माण जुलाई 2024 तक हर हाल में पूरा कर लें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता जुलाई 2024 से फ्लाईओवर का उपयोग कर सके, यह उनकी सरकार की प्राथमिकता है।

फ्लाईओवर निर्माण पूरा होने तक ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखें

मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि फ्लाईओवर निर्माण के दौरान शहर में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त बनी रहे। कहा कि कोई भी नया निर्माण दीर्घकालिक दृष्टि के साथ होना चाहिए। निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। लम्बे अरसे तक राज्य की जनता इस फ्लाईओवर का उपयोग कर सके, इस निमित्त निर्माण से संबंधित सभी मापदंडों पर बेहतर और गुणवत्तापूर्ण कार्य किए जाएं।

मौके पर पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल, उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा, वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें