मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:17 · नई दिल्ली संस्करण

सीएम हेमंत सोरेन ने इको टूरिज्म और स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के लिए कार्ययोजना बनाने का दिया निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सीएम हेमंत सोरेन ने इको टूरिज्म और स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के लिए कार्ययोजना बनाने का दिया निर्देश

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में इको टूरिज्म के विकास, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना, कलाकारों का डेटाबेस तैयार करने और खेल व पर्यटन अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए।

झारखंड मंत्रालय में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों तथा चालू वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए योजनाओं के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को राज्य के अंडरग्राउंड कोयला खदान क्षेत्रों को चिह्नित कर वहां इको-टूरिज्म विकसित करने की संभावनाओं पर कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। साथ ही सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, लातेहार, हजारीबाग, रांची समेत अन्य जिलों में इको-टूरिज्म परियोजनाओं को विकसित करने के लिए शीघ्र प्रस्ताव तैयार करने को कहा।

उन्होंने कहा कि झारखंड में प्राकृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने राज्य की नई पर्यटन नीति तैयार करने, पतरातू व्यू पॉइंट के विकास में तेजी लाने, जरूरत वाले पर्यटन स्थलों पर रोपवे की योजना बनाने तथा नेतरहाट में ग्लास ब्रिज या ग्लास वॉच टावर, कोयल व्यू पॉइंट, कॉटेज, ट्रैकिंग और अन्य पर्यटन सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोध जलप्रपात में भी इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने पर बल दिया।

खेल विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को आर्थिक अभाव के कारण दूसरे कार्य करने की नौबत नहीं आनी चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों का डेटाबेस तैयार करने, आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों के लिए प्रोत्साहन योजनाएं बनाने तथा खेलगांव स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के रखरखाव और सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। साथ ही झारखंड में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने को कहा।

कला एवं संस्कृति विभाग की समीक्षा में सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य के कलाकारों का व्यापक डेटाबेस तैयार करने और पंजीकृत कलाकारों का जिला स्तर पर सत्यापन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कलाकारों के एक्सपोजर विजिट और अन्य राज्यों की कला संस्थाओं से समन्वय बढ़ाने पर भी जोर दिया।

इस बैठक में पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, विभागीय सचिव मुकेश कुमार तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें