मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री हेमंत ने दिल्ली के एक चौक का नाम बिरसा मुंडा के नाम पर रखने पर जताई आपत्ति

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिल्ली के एक बस पड़ाव के निकट चौक का नाम भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर रखे जाने पर आपत्ति जताई है।सोरेन ने एक्स पर ट्वीट कर शनिवार को कहा है कि ये है वह बस स्टॉप, वह चौक जिसका नाम हमारे भगवान बिरसा मुंडा पर रखा गया है। यह अपमान नहीं है तो और क्या है? क्या राजधानी दिल्ली में हम आदिवासियों के आराध्य के सम्मान के लिए, उनके प्रतिष्ठा एवं हमारी आस्था के अनुरूप क्या कोई और उपयुक्त स्थान नहीं था? क्या सेंट्रल विस्टा का नाम हमारे भगवान पर नहीं रखा जा सकता था? यह झारखंडियों सहित देश के सभी आदिवासियों-मूलवासियों का अपमान है।उन्होंने कहा कि हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि इस कदम को तुरंत वापस ले। हमारे भगवान हमारे नायक को उनकी प्रतिष्ठा, हमारी आस्था केअनुकूल स्थान दें।उल्लेखनीय है कि बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को केंद्र सरकार ने दिल्ली के सराय काले खां आईएसबीटी बस स्टैंड के बाहर बड़े चौक का नाम बदलकर बिरसा मुंडा चौक कर दिया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें