मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री ने धरती आबा के वंशज के बेहतर इलाज का दिया निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री ने धरती आबा के वंशज के बेहतर इलाज का दिया निर्देश

रांची। राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशज के बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। इसके बाद उपायुक्त खूंटी ने जानकारी दी है कि सिविल सर्जन के नेतृत्व में रिम्स में चिकित्सकों के जरिये उनका इलाज किया जा रहा है। चिकित्सकों के परामर्श पर एयर एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की जाएगी।उपायुक्त खूंटी लोकेश मिश्रा ने बताया कि खूंटी सिविल सर्जन के नेतृत्व में चिकित्सकों की एक स्वास्थ्य टीम का गठन कर रिम्स रांची भेजा गया है, जिससे उन्हें हर संभव स्वास्थ्य सुविधा दिया जा सके। मामले में सरकार एवं जिला प्रशासन पूरी तरह से गंभीर है, चिकित्सकों के परामर्श पर उच्च स्तरीय इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की जाएगी।कार्यवाहक मुख्यमंत्री को जानकारी मिली कि सोमवार की रात्रि में भगवान बिरसा मुंडा के परिजन मंगल मुंडा खूंटी में सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए थे। उनका इलाज रिम्स में हो रहा है। मामले की जानकारी के बाद कार्यवाहक मुख्यमंत्री ने उपायुक्त खूंटी को मंगल मुंडा के बेहतर इलाज का निर्देश दिया। फिलहाल, मंगल मुंडा की हालत स्थिर बनी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें