मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से भेंट कर दी जन्मदिन की बधाई
देहरादून,
01 फरवरी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट
जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में भेंट कर उन्हें जन्मदिन
की बधाई और शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश
जोशी, विधायक कपकोट, बागेश्वर सुरेश गड़िया सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों के
कुलपतिगण और अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने राज्यपाल से भेंट कर
उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।





