मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने तपोवन मंदिर में की पूजा अर्चना

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने तपोवन मंदिर में की पूजा अर्चना
रांची: रामनवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने तपोवन मंदिर और अलवर्ट एक्का चौक पर शोभा यात्रा में शामिल होकर राज्यवासियों को बधाई दी। तपोवन मंदिर में पहुंचे मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को पारंपरिक रूप से महंत ओमप्रकाश शरण ने स्वागत किया और राम दरबार ले जाकर पूजा -अर्चना करवाया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्य की खुशहाली के लिए प्रभु श्रीराम से कामना की। पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने सभी को प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर चलने की अपील की। तपोवन मंदिर के विकास के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा शुरू की गई योजना को जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन भी उन्होंने दिया। इस अवसर पर महावीर मंडल निवारणपुर के द्वारा मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को तलवार भेंटकर उनका स्वागत किया गया। वहीं, शोभा यात्रा में झांकी लेकर आने वाले राम भक्तों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया।





