सीएम चंपाई सोरेन ने की बड़ी घोषणा, ग्रामीणों का बकाया बिजली बिल होगा माफ

सीएम चंपाई सोरेन ने की बड़ी घोषणा, ग्रामीणों का बकाया बिजली बिल होगा माफ
झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने सदन में कहा कि आज झारखंड मुक्ति मोर्चा सहित गठबंधन के तमाम सदस्य हेमंत सोरेन की कमी महसूस कर रहे हैं। सदन में सीएम चंपाई सोरेन ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि 30 लाख उपभोक्ताओं को 125 मिनट फ्री बिजली का लाभ मिलेगा। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र का बकाया बिजली बिल भी माफ होगा। चंपाई सोरेन ने कहा कि जो बिल नहीं दे पाए हैं, सरकार उसका बिजली बिल माफ करेगी, यह सरकार की नई घोषणा है।





