मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:04 · नई दिल्ली संस्करण

'व्हिस्पर' नहीं, बल्कि 'बोल्ड' होकर बोलें कार्यकर्ता : हेमंत सोरेन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
'व्हिस्पर' नहीं, बल्कि 'बोल्ड' होकर बोलें कार्यकर्ता : हेमंत सोरेन

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा पर 'व्हिस्पर कैंपेन' चलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिसा और बंगाल से आए लोगों ने एक नया षड्यंत्र शुरू किया है। हेमंत सोरेन ने झारखंड के निवासियों से अपील किया है कि आज और कल मेरे लिए 'व्हिस्पर' नहीं, बल्कि खुलकर अभियान चलाएं। क्योंकि झारखंडियों की प्रकृति में डरना और धीरे-धीरे बोलना नहीं है। खुलकर बोलें, 'व्हिस्पर' नहीं, बल्कि 'बोल्ड' होकर बोलें।सोरेन ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने उल्लेख किया कि जिन विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव हो रहे हैं, वहां ये लोग चौक-चौराहों पर चुनाव पर चर्चा करते हुए मिलेंगे। इसे भाजपा का नया षड्यंत्र माना जा रहा है, जिसे 'व्हिस्पर कैंपेन' कहा जाता है।मुख्यमंत्री ने आगे कहा है कि इस अभियान के लिए हर विधानसभा में एक करोड़ से अधिक खर्च किए गए हैं। वीडियो में जो दिखाया गया है,वह इसी तरह का है। इस सबके केंद्र में डर होता है। वे अपने कार्यों के बारे में बात करने नहीं आएंगे, बल्कि आपको झूठी बातों के जरिए डराएंगे और नकली चिंताओं का प्रदर्शन करेंगे। कोई मुद्दे नहीं हैं, और वे आपको उन मुद्दों से भटकाने का प्रयास करेंगे। हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारे पास चुनावी बांड, नकली दवाइयां और नकली वैक्सीन नहीं हैं, जो देशवासियों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर धन जुटाने का काम करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें