मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:17 · नई दिल्ली संस्करण

ट्रेन की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ट्रेन की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक

पूर्वी सिंहभूम। टाटानगर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीब 30 वर्षीय युवक सागु राम खड़ी टाटा-दानापुर ट्रेन की छत पर चढ़ गया। युवक को ट्रेन की छत पर चढ़ते देख यात्रियों और रेलकर्मियों ने उसे नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह उनकी बातों को नजरअंदाज करते हुए छत पर घूमता रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने लोगों से कहा कि वह ट्रेन की छत पर चढ़कर एक छोर से दूसरे छोर तक जाएगा। इसके बाद वह काफी देर तक ट्रेन की छत पर चहलकदमी करता रहा। इस दौरान नीचे मौजूद यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया। रेलकर्मी और आसपास के लोग लगातार उसे नीचे उतरने के लिए कहते रहे, लेकिन युवक छत से नहीं उतरा।

इसी दौरान वह ट्रेन के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से युवक को जोरदार झटका लगा और वह ट्रेन की छत से नीचे गिर पड़ा। हादसे के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

यात्रियों और रेलकर्मियों ने तत्काल घायल युवक को उठाया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। हादसे के कारण टाटानगर स्टेशन परिसर में कुछ देर तक तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। रेलवे अधिकारियों ने घटना के संबंध में जानकारी जुटाई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें