गंदगी मुक्त भारत के लिए चला सफाई अभियान
रामगढ़ । रामगढ़ में गंदगी मुक्त भारत के तहत सफाई अभियान चलाया गया। सोमवार को रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत दोहाकातु पंचायत के बंखेता एवं कुंदरूकला पंचायत के लोधमा गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक की गई। इसके साथ ही वहां स्वछता के विषय पर चर्चा करते हुए विशेष साफ सफाई अभियान चलाया गया। सफाई को लेकर ग्राम पंचायतों में श्रमदान किया गया। जिसमें सार्वजनिक परिसरों, भवनों की साफ-सफाई, रंग रोगन किया गया। खुले में शौच नहीं करने की जानकारी के लिए एसबीएम मोबाइल एकेडमी का शुभारम्भ किया गया।





