मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

राधा गोविंद स्कूल में व्यायाम के दौरान पांचवी कक्षा के छात्र की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रामगढ़ । रामगढ़ शहर के राधा गोविंद स्कूल में शुक्रवार की सुबह

व्यायाम के दौरान एक छात्र की मौत हो गई। सूचना के बाद पूरे शहर में सनसनी

फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही रामगढ़ पुलिस राधा गोविंद विद्यालय

पहुंची है और पूरे मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार मृतक छात्र

आर्यन कुमार पांचवी कक्षा में पढ़ता था। वह बच्चा विद्यालय के हॉस्टल में

रहकर ही अपनी पढ़ाई पूरी कर रहा था। इस हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों

को दे दी गई है।

भीषण गर्मी में स्कूल बंद होने पर भी कैसे चल रहा था विद्यालय

ऐसा

अंदेशा लगाया जा रहा है कि भीषण गर्मी की वजह से उस छात्र की तबीयत बिगड़ी

और अंततः उसकी जान चली गई। गर्मी की वजह से राज्य सरकार ने कक्षा आठ तक के

सभी बच्चों की छुट्टी कर दी है। उसके बावजूद विद्यालय का संचालन कैसे किया

जा रहा था। इस मामले पर शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन की ओर से भी जांच

शुरू हो गई है। समाचार लिखे जाने तक मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें