मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:12 · नई दिल्ली संस्करण

ट्रैफिक पुलिस और मजदूरों के बीच भिड़ंत, जाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ट्रैफिक पुलिस और मजदूरों के बीच भिड़ंत, जाम

पूर्वी सिंहभूम। पारडीह चेकपोस्ट पर बुधवार को ट्रैफिक पुलिस और मजदूरों के बीच विवाद गहराने के बाद सड़क पर हंगामा खड़ा हो गया। कागजात जांच को लेकर हुए विवाद ने देखते ही देखते प्रदर्शन का रूप ले लिया, जिससे मानगो–पारडीह रोड पर लंबा जाम लग गया।जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह चांडिल से बावनगोड़ा जा रहे मजदूरों से भरे एक पिकअप वाहन को पारडीह चेकपोस्ट पर ट्रैफिक पुलिस ने रोक लिया। पुलिसकर्मियों ने वाहन चालक से कागजात की मांग की, लेकिन दस्तावेज नहीं दिखाने पर कथित रूप से चालक के साथ मारपीट कर दी गई। इस घटना से आक्रोशित मजदूर सड़क पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए।मजदूरों का आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस आए दिन वाहन जांच के नाम पर उन्हें परेशान करती है। छोटूराम, देवगन सोरेन और सुरीन रानी सहित अन्य मजदूरों ने बताया कि चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी अवैध वसूली करते हैं और वाहनों को जबरन रोकते हैं। उन्होंने कहा कि रोजगार के लिए शहर आने वाले मजदूरों को “ओवरलोड” का हवाला देकर रोका जाता है और चालकों से जुर्माना वसूला जाता है। इससे न केवल उनकी रोजी-रोटी प्रभावित होती है, बल्कि हर दिन घंटों समय बर्बाद होता है।प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी उपस्थिति (हाजिरी) दर्ज नहीं की जाएगी और उन्हें आश्वासन नहीं मिलेगा, तब तक वे सड़क नहीं छोड़ेंगे। घटना के कारण मानगो–पारडीह रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया।वहीं, जब ट्रैफिक पुलिस से इस मामले में उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई, तो अधिकारी कैमरे के सामने आने और पत्रकारों के जवाब देने से बचते रहे। बाद में एक यातायात पुलिस पदाधिकारी ने सफाई देते हुए कहा कि मजदूरों के लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं और पुलिस केवल नियमों के अनुसार अपनी ड्यूटी कर रही थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें