मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:56 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली मेट्रो के किराए में बढ़ोतरी के दावे गलत : डीएमआरसी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली मेट्रो के किराए में बढ़ोतरी के दावे गलत : डीएमआरसी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की लाइफलाइन दिल्ली मेट्रो के किराए में इजाफा की खबर पर अब मेट्रो प्रंबधन ने स्पष्टीकरण जारी किया है। दिल्ली मेट्रो ने किराए बढ़ने की खबरों को अफवाह बताया है।दरअसल, पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल कई पोस्ट में दावा किया गया है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद दिल्ली मेट्रो का किराया 50 फीसदी तक बढ़ा दिया गया है और जो टिकट पहले 60 रुपये में मिलता था, वह अब 90 रुपये का हो गया है।ऐसे में बुधवार को दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने सोशल मीडिया एक्स पर स्पष्टीकरण जारी करते हुए लिखा, “ कुछ सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हमारे संज्ञान में आया है कि दिल्ली मेट्रो के किराए में संशोधन किया गया है। किराया बढ़ाने के लिए एक तय प्रक्रिया सुनिश्चित है, फेयर फिक्सेशन कमेटी के गठन के बिना किराया बढ़ाया नहीं जा सकता। सरकार की ओर से चुनी गई स्वतंत्र फेयर फिक्सेशन कमेटी के द्वारा ही किराए में संशोधन किया जाता है।"अंत में डीएमआरसी ने लिखा कि मौजूदा समय में किराए में बढ़ोतरी को लेकर ऐसा कोई प्रस्ताव सामने नहीं आया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें